फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: महिला को गोली मारने के बाद पूर्व होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या

कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। चकराता निवासी एक पूर्व होटल व्यवसायी कमलेश (37) ने किराये के कमरे में रह रही उत्तरकाशी निवासी महिला संगीता (35) को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता का धूलकोट स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें