एयरपोर्ट प्रभावितों ने क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला से जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग को लेकर एक बैठक की। विधायक के आश्वासन और विधायक द्वारा जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के बाद फिलहाल एयरपोर्ट प्रभावितों ने फिलहाल दोबारा धरना प्रदर्शन करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को जौलीग्रांट टीएचडीसी गेस्ट हाउस में प्रशासन, युकाड़ा और अन्य भूमि अधिग्रहण अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट प्रभावितों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में जब प्रभावितो ने जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग रखी तो संबंधित अधिकारी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए। इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रभावितों द्वारा बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा एयरपोर्ट प्रभावितों को जानकारी देते हुए बताया गया कि उनकी मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से इस बारे में बातचीत हुई है। प्रभावितों को जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। प्रभावितों को जमीन देने के लिए रानीपोखरी के एक गांव में जमीन का चिन्हीकरण भी कर लिया गया है। वहीं प्रभावितों को उचित सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा भी दिया जाएगा। प्रभावितों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के साथ वार्ता सकारात्मक रही है। अब उम्मीद है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाएगी।