उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट ने सभी देशवासियों से गंगा की स्वच्छता और अविरलता को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गंगा विचार मंच भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय का आधिकारिक मंच है जो राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत काम करता है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मंच के कार्यकर्ता गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हैं। 2014 से गंगा की स्वच्छता के लिए मंच काम कर रहा है। पीएम मोदी ने जब से नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू किया तब से मंच पूरी सजगता से काम में जुटा है।