फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल से युवक की पिटाई करता दिखा पूर्व MLA चैंपियन का बेटा, क्या बोले एसएसपी?

घटना 14 नवंबर की रात राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के पास हुई थी। घटना के बाद चैंपियन के बेटे दिव्य का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह और उनका गनर सड़क पर पिस्टल हाथ में लिए एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। वारदात का शिकार बने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन व उनके ड्राइवर की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 14 नवंबर की रात राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के पास हुई थी। घटना के बाद चैंपियन के बेटे दिव्य का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह और उनका गनर सड़क पर पिस्टल हाथ में लिए एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। उसके साथ गाली-गलौज करके धमकाते भी नजर आ रहे हैं। पीड़ित आर. यशोवर्धन के अनुसार, उस रात दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जाते समय आरोपियों की लैंड क्रूजर कार और बोलेरो कार ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया था। सड़क पर जगह न होने कारण वह ओवरटेक के लिए जगह नहीं दे पाए। मसूरी डायवर्जन के पास आरोपियों ने उनकी कार को जबरन रुकवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें