फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का दर्द बाटने धराली जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल: डॉ प्रतिमा सिंह

रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Dec 2025 03:05 PM IST

धराली आपदा हमारे प्रदेश पर और हमारे वहां के स्थानीय निवासियों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द है। धराली आपदा में बहुत हैं जिन्होंने अपनों को खोया है, ख़ुद भाजपा के नेता स्वीकार कर रहे हैं की अभी भी हम डेढ़ सौ से ज़्यादा लोगों को मलबे से बाहर निकालने में असफल रहे हैं, भाजपा ही खोल रही है भाजपा के झूठ के पोल। हमारे तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा कठिन परिस्थितियों में प्रशासन के हजारों रोकने के प्रयासों के बावजूद भी वहां पहुंचे और उनके दर्द में शामिल हुए , हमारे वर्तमान अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल जी भी वहां पहुंच रहे हैं जैसा कि उन्होंने अपने बयान के जरिए जानकारी दी है ,पहाड़ के दर्द को बख़ूबी समझने वाले गोदियाल जी अब धराली पहुंच कर उन लोगों के बीच पहुंच उनके अपनों की तलाश में सरकार को गहरी नींद से जगाने का प्रयास करेंगे ,विज्ञापनों के जरिए अपने को स्वघोषित सर्वश्रेष्ठ जताने पर तुले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिन को भूल गए हैं , जो मलबे में दबे हैं उनके परिजन चीख रहे हैं कि अपनो को कैसे खोजा जाए , पर गूंगी बहरी सरकार को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है,अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सवालों के जवाब अब धामी सरकार को देने होंगे जो धराली आपदा में कान बंद करके सोई हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें