फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर थाना पुलिस ने राहुल नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में आरोपी शरद कुमार (33) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल ने बयान दिया था कि वह चार जनवरी की रात अपने मित्र विवेक के साथ कार से घर लौट रहे थे। रांझावाला में कार सवार मयंक वर्मा और शरद पाल ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी शरद ने चाकू से उनके पेट, हाथ और जांघ पर कई वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें