देहरादून रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सजे धार्मिक दीवान के सम्मुख गुरुबाणी का गुणगान किया गया। आनदं पुर साहिब नंगल से पधारे जस करन सिंह ने गुरुबाणी का गुणगान किया। गुरुबाणी का पाठ सुनती साध-संगत। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत गुरमीत सिंह ने भी साध संगत को बधाई दी।