8वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत से उत्तराखंड के एथलीट विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड ने पदक तालिका के टॉप-10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा जिम्नास्टिक कोर्ट में पहुंची।