माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया सबसे पहले आज हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया, फिर चांदी के बर्क और नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए। विशेष पूजा अर्चना के साथ पंडित कमल जोशी और मण्डली ने संगीतमी सुंदर कांड पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन किए उसके बाद यज्ञ, विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य डा. बिपिन जोशी ने कहा जब रामदूत हनुमान जी का जन्मोत्सव साल में दो बार मनाया जा सकता है तो लोगों को दीपावली तिथि में किसी भी प्रकार से भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है। दोनों ही दिन अपनी सुविधा के अनुसार दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएं।