विकासनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की विजिलेंस की क्यूआरटी टीम ने सेलाकुई में धूलकोट के पास से पकड़ा संदिग्ध पनीर और मावा। कार की डिग्गी में कपड़े और पॉलिथीन में लपेटकर रखा था पनीर और मावा। कपड़े और पॉलिथीन पर जमी थी काई। पनीर और मावे से उठ रही थी दुर्गंध। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने सैंपल लेने के बाद तीन क्विंटल पनीर और 60 किलोग्राम मावा करवाया मौके से पर नष्ट। हरिद्वार के मंगलौर स्थित फैक्टरी में निर्मित पनीर और मावे को प्रेम नगर और सेलाकुई में आपूर्ति के लिए लाया जा रहा था।