सावन माह के पावन अवसर पर केदारपुरम स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान शिव के शिवलिंग और नंदी महाराज का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।