हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की ओर से निवेश कुंभ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के इन्वेस्टर एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर डेवलपमेंट के हेड सिद्धार्थ दमानी ने युवाओं और अतिथियों को निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित निवेश और बेहतर भविष्य के लिए निवेश से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।