मसूरी में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश देर रात कुछ थमी, लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। इस दौरान रिमझिम बारिश का दौर भी जारी रहा। बादलों के बीच से निकली हल्की धूप में मसूरी की पहाड़ियां चमकती नजर आईं। बारिश और धूप के इस मेल ने पहाड़ों के खूबसूरत नजारे को और आकर्षक बना दिया।