कांवड़ यात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा घंटाघर, देहरादून में कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों के स्वागत के लिए भव्य स्वागत एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा जलपान की व्यवस्था कर सेवा एवं आतिथ्य का संदेश दिया गया।