गैरसैंण में मंगलवार से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भराड़ीसैंण पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग से मुख्य मार्ग होते हुए विधानसभा परिसर के लिए रवाना हुए। भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित होना है। इसके लिए विधानसभा परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।