स्वामी रामदेव ने कहा कि प्राचीन सनातन शिक्षा पद्धति के केंद्र गुरुकुल को पतंजलि पांच सौ करोड़ रुपये से नया रूप प्रदान करेगा। इसमें 250 करोड़ से पतंजलि गुरुकुलम और 250 करोड़ से स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी दी। पतंजलि गुरुकुलम में 98 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी को शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी।