निरंजनपुर स्थित एक होटल में जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था के वार्षिकोत्सव - 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, पूर्व डीजी अनिल रतूड़ी एवं साहित्यकार और लेखकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने लेखिका कविता बिष्ट की तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया।