फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि ग्लाइडर हादसा: पंचतत्व में विलीन हुए लेफ्टिनेंट राजीव झा, देखकर पत्नी हुईं बेसुध, देखें Video...

Wed, 07 Oct 2020 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

रविवार को Kerala के kochi में Glider Crash में मारे गए Lieutenant Rajiv Jha की Dead Body मंगलवार को Dehradun में उनके पैतृक आवास पर लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीब चार बजे उनका शव जैसे ही घर पहुंचा तो घर में कोहराम में मच गया। मां और पत्नी उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। पत्नी गुड़िया रो रोकर बेसुध हो गईं। किसी तरह से लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। बता दें कि रविवार को केरल के कोच्चि में आईएनएस गरुड़ से नियमित प्रशिक्षण के दौरान एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लेफ्टिनेंट राजीव झा और अन्य अधिकारी की मौत हो गई थी। परिवार दो दिन से उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा था। जैसे ही उनका शव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले ले. राजीव झा का पूरा परिवार देहरादून में रहता है। वह दो भाई और एक बहन थे। राजीव सबसे बड़े भाई थे। राजीव 1999 में नेवी में बतौर अधिकारी भर्ती हुए थे। उनके दो बेटियां एक छह साल और एक ढाई साल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें