फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता है। 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। परिवार, कोच और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है। ज्ञानेश्वरी इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और अन्य पदक जीत चुकी हैं।

पढे़ं: टी संवर्ग कर्मचारियों ने पदोन्नति में भेदभाव का लगाया आरोप, बस्तर सांसद को सौंपा ज्ञापन ज्ञानेश्वरी के पिता दीपक यादव इलेक्ट्रिशियन हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता ने बताया कि ज्ञानेश्वरी लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं और उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें