फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: राजनांदगांव में आवारा कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, पशु प्रेमियों ने की शिकायत

Thu, 26 Mar 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आवारा कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए गुरुवार को पशु प्रेमियों और हिंदू संगठनों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर युवक की शिकायत की। उन्होंने युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाने पहुंचे संगठनों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। उन्होंने युवक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल होने के बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ। गो सेवक बजरंग दल के सदस्य सन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें एक सीसीटीवी वीडियो प्राप्त हुआ है। इस वीडियो में एक आवारा कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटा जा रहा है। कुत्ते को अधमरा होते तक पीटा गया है। सन्मय श्रीवास्तव ने आशंका जताई कि शायद उस कुत्ते की जान जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह कुत्ता अभी तक नहीं मिला है। यह घटना पशु क्रूरता का एक गंभीर उदाहरण है। पशु प्रेमियों और गो सेवकों ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुओं के प्रति हिंसा एक गंभीर अपराध है। आवारा कुत्तों पर निगम की कार्रवाई
निगम द्वारा लगातार आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते काट देते हैं। ऐसे कुत्तों का बधियाकरण और अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यह कदम आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए है।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें