फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: रंगीटोला गांव में शराब दुकान खोले जाने की मांग, बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Wed, 08 Apr 2026 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के ग्राम रंगीटोला के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी को ज्ञापन सौंपा हैं,जिसमें गांव में शराब दुकान खोले जाने की मांग की गई हैं,बड़ी संख्या में ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खोली जाए जिससे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी और ग्रामीणों को भी इससे लाभ मिलेगा ।
जिले के छुरिया विकासखंड के चिचोला रंगीटोला के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं,जिसमें रंगीटोला में शराब दुकान खोले जाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई हैं,शराब दुकान खोलने को लेकर कुछ विवाद की स्थिति बन गई थी,ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी कोई स्थिति नहीं हैं,ग्रामीण चाह रहे हैं कि शराब दुकान गांव में खुले जिससे कि ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी,अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी और रोजगार भी उपलब्ध होगा।

इसकी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है,वहीं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने कहा कि आज रंगीटोला गांव से ग्रामवासी आए हुए थे,जिसमें पूर्व में शराब दुकान खोलने को लेकर प्रस्ताव दिया गया था,उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जाए और जिस प्रकार से नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा था,शराब दुकान खोलने को लेकर यहां बाहर से कुछ लोगों ने बनाया हैंग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द शराब दुकान खोला जाए इसको लेकर ई टेंडर के माध्यम से निविदा जारी की जा चुकी है और उसके पश्चात निविदा खोली गई है इसको हेड ऑफिस भेजा गया है जैसे ही स्वीकृति आएगी जल्द से जल्द प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें