फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में शराब तस्करी पर कार्रवाई: टाटा कर्व से 950 पौवा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

कोंडागांव जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा कर्व कार से 19 कार्टन में भरे 950 पौवा कुल 171 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 1,21,600 रुपये बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत 9,61,600 रुपये आंकी गई है।

 24 फरवरी 2026 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्ग भिलाई से जगदलपुर की ओर एक सफेद रंग की टाटा कर्व कार में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कनेरा रोड, जगदलपुर बायपास चौक कोंडागांव में नाकेबंदी की।

नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की बीच की सीट में 4 कार्टन और डिक्की में 15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक कार्टन में 50 गुणा 180 एमएल के पौवा भरे थे। वाहन से कुल 19 कार्टन, 950 पौवा शराब जब्त की गई।

मौके से गिरफ्तार आरोपियों में निहाल सिंह भाटिया 24 वर्ष निवासी अभनपुर जिला रायपुर, दिनेश बुनकर 27 वर्ष निवासी आलबेडापारा कोंडागांव और रूपेश उर्फ राजा सोनी 24 वर्ष निवासी विकासनगर कोंडागांव शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से टाटा कर्व कार जिसकी कीमत 8 लाख रुपये और 4 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, भी जब्त किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें