फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण मामला, कांग्रेस प्रतिनिधियों ने विधायक के साथ की मुलाकात

Thu, 07 May 2026 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने ग्राम चवेली में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना,इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के सुरक्षा और वरिष्ठ लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की,इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे,जिसमें चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण 5 मई को हुआ था,जिसके बाद पूरे प्रदेश भर में इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं,लगातार कांग्रेस के द्वारा उनसे मुलाकात कर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अन्य विषयों को लेकर निशाना साधा जा रहा हैं,वही आज शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव और अन्य कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात की और अपहरण के घटनाक्रम को लेकर चर्चा की और उनके सुरक्षा व्यवस्था और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की,इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें