फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोंडागांव में बिजली-पानी का संकट, ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे

Wed, 29 Apr 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत तोरण्ड के आश्रित ग्राम बोथा (खासपारा) में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। एक महीने के भीतर चार बार ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर पड़ा है, जो सिंचाई के अभाव में सूखकर बर्बाद हो रही हैं।

बिजली संकट के साथ गांव में पेयजल की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। भीषण गर्मी के कारण हैंडपंप पूरी तरह सूख चुके हैं। इससे जल जीवन मिशन की हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब 75 से 80 घरों और लगभग 500 की आबादी वाला यह गांव पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। 

ग्रामीणों की मजबूरी इस हद तक बढ़ गई है कि वे सूखी नदी में बांस की टोकरियां गाड़ रहे हैं। वे झरनों से रिसने वाले पानी को इकट्ठा कर पीने और खाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। यह दृश्य प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। यह ग्रामीणों की पीड़ा भी बयान करता है जो मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कलेक्टर को सौंपा आवेदन
ग्रामीणों ने कलेक्टर कोंडागांव को आवेदन सौंपा है। उन्होंने 25 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि शासन-प्रशासन उनकी गंभीर समस्या को समझेगा। प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा। इससे उन्हें बिजली और पानी की कमी की दोहरी मार से राहत मिलेगी।

बुनियादी सुविधाओं की कमी से ग्रामीण परेशान
बोथा गांव में बुनियादी सुविधाएं केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं। बिजली और पानी दोनों ही मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जिनकी कमी से ग्रामीण जूझ रहे हैं। किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही हैं। पेयजल संकट से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें