फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: एआई से बनाया बाघ का फर्जी वीडियो, वन विभाग में मचा हड़कंप, युवक ने मांगी माफी

Wed, 29 Jul 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल क्षेत्र के एक युवक द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से बनाया गया बाघ का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जांच में वीडियो फर्जी पाए जाने पर वन विभाग ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा भी दिया। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर करीब 10 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित आड़ावाल के रिहायशी इलाके में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू की।

पढ़ें:  सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर सीधी भर्ती जांच के दौरान पता चला कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे AI की मदद से तैयार किया गया था। वीडियो बनाने वाले युवक ने स्वीकार किया कि उसने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आड़ावाल क्षेत्र में किसी भी बाघ की मौजूदगी नहीं है और वायरल वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऐसे वीडियो की सत्यता जांचे बिना उन पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें