Kedar Kashyap taunts on Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरों पर उठाए गए सवाल को कांग्रेस की स्तरहीन और ओछी मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह को देश के विभिन्न क्षेत्रों में बार-बार प्रवास करना होता है। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन का अभियान चल रहा है इसलिए उसकी रणनीतिक समीक्षा के लिए शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो खड़गे के पेट के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? जिस तरह प्रदेश के कांग्रेस नेता नक्सलियों के समर्थन में बयानबाजी करते रहते हैं, क्या यह सवाल पूछकर खड़गे भी 'नक्सलियों से भाईचारा का निर्वहन कर रहे हैं?