फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम साय से बीजेपी नेता ने मांगे 1500 करोड़'? फर्जी वायरल वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज

Chhattisgarh BJP leaders Viral Video, CG Politics:छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 1500 करोड रुपए मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में खलबली मची हुई है। हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा है। प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर रायपुर उत्तर बीजेपी विधायक ने पुरंदर मिश्रा ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस वायरल फर्जी वीडियो में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य वरिष्ठ नेताओं पर कथित रूप से 1500 करोड़ रुपये की वसूली का झूठा आरोप लगाया गया है। विधायक ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए इसे गलत और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। नोट- अमर उजाला इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें