फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरक्षण प्रक्रिया धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में हुई, 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

अनुज कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:38 PM IST

जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पांच नगर पंचायत और एक नगर निगम के लिए लॉटरी के माध्यम से वार्डो में पार्षद चुनाव के लिए आरक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट में काफी गहमा गहमी देखने को मिला। वहीं आरक्षण प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों के नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।आरक्षण प्रक्रिया धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत धमतरी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की गई। जिसमें धमतरी नगर निगम के 40 वार्ड सहित नगर पंचायत आमदी, नगर पंचायत भखारा, नगर पंचायत कुरुद, नगर पंचायत मगरलोड और नगर पंचायत नगरी शामिल है। धमतरी नगर निगम के 40 वार्ड में से 13 ओबीसी के लिए ,एसटी के लिए 3, एससी के लिए 4 और सामान्य के लिए 20 वार्ड आरक्षित किया गया है। वहीं धमतरी शहर के 40 वार्ड में से इस बार 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद धमतरी नगर निगम के कई दिग्गज नेताओं व वर्तमान पार्षदों का इस बार अपने ही वार्ड में चुनाव लड़ने का सपना चकनाचूर हो गया। फिलहाल धमतरी कलेक्टर का कहना है कि नियमों के तहत आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें