hhattisgarh News; Anuradha Paudwal on CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।