फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार छत्तीसगढ़ के सात शहरों को एक साथ मिला स्वच्छता का पुरस्कार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताई इस सफलता की कहानी

Swachh survekshan 2025: Raipur become Chhattisgarh Promising Clean City: छत्तीसगढ़ ने "स्वच्छता परमो धर्म" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ किया है। देश में पहली बार एक साथ सात नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार मिला है। रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर' का अवॉर्ड मिला है। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ये अवॉर्ड ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का जिम्मा मिलने के बाद नगरीय निकायों के अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित किया था। इससे शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आया। ऐसे स्थानों जहां अधिक मात्रा में कचरा फेंका जाता है, उन्हें स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चिन्हांकित कर स्वच्छ करने पर जोर दिया गया। राजधानी रायपुर में दो दिनों तक आयोजित नगर सुराज संगम में सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को देश-विदेश में बेहतर स्वच्छता के लिए अपनाई गई बेस्ट प्रेक्टिसेस और नवाचारों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें देश के स्वच्छतम शहरों का भ्रमण एवं अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रथाओं को अपने-अपने निकायों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्ययन भ्रमण के बाद कार्यशाला आयोजित कर क्रियान्वित नवाचारों के संबंध में मंथन कर अनुभव साझा किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें