मातंगी दिव्यधाम अभनपुर रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमा साई महाराज को जम्मू कश्मीर से किसी अराजक तत्व ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस केस में पुलिस जांच करेगी और जो भी जरूरी कार्रवाई होगा, उसे वह निश्चित रूप से करेगी। अपने जन्मदिन के अवसर से सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की ओर से आयोजित भव्य 'हितग्राही सम्मान समारोह' में लगभग 500 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को साइकिल खरीदी के लिए 17 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रमिकों को लाभान्वित किया गया, रायपुर जिले के 372 लाभार्थी जिसें 291 पुरुष और 81 महिलाएं शामिल हैं इसके अलावा रायगढ़ से 20 पुरुष 3 महिला, दुर्ग से 25 पुरुष, बलौदा बाजार से 12 पुरुष, कोरबा से 9 पुरुष, धमतरी और राजनांदगांव से 6 पुरुष तथा जांजगीर चांपा से 1 पुरुष लाभार्थी शामिल है। सांसद अग्रवाल ने 500 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किया। प्रत्येक श्रमिक के खाते में करीब 3,697 रुपये की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर कहा कि साइकिल मिलने से मजदूरों की श्रम शक्ति का विकास होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। छत्तीसगढ़ में श्रमिक कल्याण की जो स्वर्णिम तस्वीर दिखती है, उसकी नींव बृजमोहन अग्रवाल ने ही अपने कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्ष 2003 से 2008 के बीच श्रम मंत्री रहते हुए उन्होंने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, उनका लाभ आज भी प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालित 14 प्रमुख योजनाएं उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।