Chhattisgarh Youth Congress Jail Bharo Andolan: बलौदाबाजार हिंसा मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान युकां के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा विरोध जताते हुए जमीन पर लेट गये। इस पर पुलिस उन्हें घसीटकर ले गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की और झूमाझटकी देखने को मिली।