Chhattisgarhi singer Nitin Dubey Fake news: छत्तीसगढ़ के फेमस गायक,संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे के नाम पर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। दरअसल, महासमुंद जिले के ग्राम लिमाउगुड़ा में ठाकुरदेव विवाह महोत्सव के नाम से एक इवेंट करवाया जा रहा है। इसमें सात मई को सिंगर दुबे के स्टार नाइट प्रोग्राम की झूठी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल की जा रही है।