छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की है। दुर्ग-भिलाई, महासमुंद समेत 20 से ज्यादा जगहों पर टीम ने दबिश दी है। बताया जाता है कि दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई चल रही है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें चार गाड़ियों में मंगलवार सुबह पांच बजे भिलाई पहुंची। महासमुंद जिले के सांकरा और बसना में छापेमारी चल रही है। प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री रह चुके कवासी लखमा के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम कागजों की जांच पड़ताल कर रही है। इस छापेमारी से पूरे प्रदेशभर में हड़कंप मचा हुआ है। टीम जगह-जगह पहुंचकर छापेमारी कर रही है।