फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कलाकारों की बढ़ी पेंशन, अब हर महीने मिलेगा पांच हजार रुपये, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताये अहम फैसले

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार 14 मई को कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में 'मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान' का संचालन करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मंत्रि परिषद ने साहित्य और कला के क्षेत्र में राज्य के अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा के परिपालन में अब कलाकारों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसके लिए संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालित वित्तीय सहायता योजना नियम-1986 में संशोधन के प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। इससे उन कलाकारों और साहित्यकारों को आर्थिक संबल मिलेगा, जो आजीविका के लिए संघर्षरत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें