फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी सरकार में डेढ़ साल में 18 लाख आवास स्वीकृत': नेता प्रतिपक्ष महंत के थैंक्यू कहने पर सीएम साय ने दिया ये जवाब

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में करीब 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में हमारे देश के प्रधानमंत्री का भी छत्तीसगढ़ की जनता से वादा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहला काम प्रधानमंत्री आवास  का कार्य किया जाएगा और छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार में बिठाया तो हमने पहला काम इसी को किया।  उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2023 को सरकार ने शपथ ली और उसके अगले ही दिन 14 दिसंबर 2023 को पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया। आज डेढ़ साल में मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि आज 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इसमें कितनों के आवास बन चुके हैं। जब प्रधानमंत्री बिलासपुर आए थे तो उन्होंने एक साथ तीन लाख आवासों का गृह प्रवेश कराया था। उसके बाद पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे तो उन्होंने 51000 का गृह प्रवेश कराया था और लगातार गृह प्रवेश भी हो रहा है। नई स्वीकृति भी हो रही है और निर्माण कार्य भी जारी है। 'सज्जन व्यक्ति धन्यवाद देते हैं' वहीं बिजली मामले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के के बाद साय ने कहा अच्छे कार्यों में पार्टी पॉलिटिक्स नहीं देखी जाती,जिन्होंने धन्यवाद दिया उन्हें धन्यवाद। सज्जन व्यक्ति धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें