छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय जसगीत की धुन पर जमकर थिरकीं। महिलाओं के संग कौशल्या ने देवी गीत और गरबा की धुन पर जमकर झूमीं। आदर्श दुर्गा समिति बिलासपुर के आयोजन में उन्होंने शिरकत करते हुए बेहद ही सुंदर नृत्य किया। गरबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिये यह वीडियो...