फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में खेतों से नदारद कृषि अधिकारी, सोशल मीडिया रील्स में व्यस्त दुष्यंत नाग पर किसानों का आरोप

कोंडागांव ज़िले के मर्दापाल क्षेत्र के लखापुरी गांव में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) दुष्यंत नाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल से पदस्थ होने के बावजूद उन्होंने आज तक इस अधिकारी को खेतों में काम करते नहीं देखा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीक जैसी योजनाओं की जानकारी किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। किसानों का कहना है कि जब वे विभागीय योजनाओं के लिए अधिकारी से संपर्क करते हैं, तो जवाब मिलता है कि अधिकारी क्षेत्र में उपलब्ध ही नहीं हैं। गांव के वरिष्ठ किसान का कहना है "हमने आज तक इस अधिकारी को खेतों में नहीं देखा। समझ नहीं आता कि ये सरकारी नौकरी कर रहे हैं या इंस्टाग्राम चला रहे हैं। क्या सरकार रील्स बनाने के लिए वेतन देती है? ग्रामीण बताते हैं कि फसलों पर कीट प्रकोप और रोग लगने पर किसानों को मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है। उर्वरक और सिंचाई की सही तकनीक की जानकारी तक किसानों को नहीं मिल पा रही। कृषि विभाग के अधिकारियों से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने जांच की बात कही। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि किसानों तक योजनाओं का लाभ न पहुंचना उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर डाल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें