फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क से थाने तक निकाला जुलूस, जूते-चप्पलों की पहनाई माला; तमनार हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के संबंध में पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी चित्रसेन साव निवासी झरना को आज शाम चार बजे रायगढ़ लाया गया। मुख्य आरोपी को हेमू कालानी चौक से चक्रधर नगर थाने तक जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी रास्ते भर कान पकड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। यह घटना पिछले दिनों तमनार क्षेत्र में हुई थी, जब एक महिला आरक्षक के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया, जिसमें जानलेवा हमला और मारपीट शामिल थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के कुछ ही समय बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले में एक महत्वपूर्ण पड़ाव आया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें