रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों सैकड़ो की संख्या में जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह झगरपुर जंगल से लारीपानी जंगल की तरफ हाथियों का एक बडा दल जाने का वीडियो सामने आया है। हाथियों के दल को देखते हुए अपनी फसल को बचाने गांव के ग्रामीण एकजुट होकर हो हल्ला करते हुए उन्हें भगाने के प्रयास में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि नर, मादा और शाव को मिलाकर कुल 29 हाथी थे। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों जहां 100 हाथीअलग-अलग बीट में विचरण कर रहे हैं। रायगढ़ जंगली हाथियों ने एक बार फिर से 60 से अधिक किसानों के धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।