फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मछली पालन विभाग के कार्यालय में लगी भयंकर आग, 3 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार की शाम सहायक संचालक मछली पालन विभाग में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के केलो विहार के पास स्थित मछली पालन विभाग के स्टोर रूम में रविवार की शाम 5 बजे के आसपास आग लग गई। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना में स्टोर रूप में रखे मछली जाली, दस्तावेज व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने चक्रधरनगर थाने के अलावा फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों के द्वारा तकरीबन तीन घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका, तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट होनें की वजह से आग लगी होगी, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस बल एवं फायर बिग्रेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में क्या नुकसान हुआ इसकी जानकारी अभी नही मिल सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें