फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महासमुंद के ग्राम कोल्दा के ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। महासमुंद ग्राम कोल्दा के ग्रामीणों ने आज पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया। कन्हारपुरी पंचायत के आश्रित ग्राम कोल्दा में चुनाव का बहिष्कार किया। अलग से पंचायत बनाने या पास के गांव में मर्ज करने की ग्रामीण सालों से मांग कर रहे हैं। ग्राम कोल्दा ग्राम पंचायत से 10 किमी दूर है। ग्रामीणों ने पिछले पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में बहिष्कार किया था। गांव के 650 मतदाताओ में 334 महिला और 316 पुरुष मतदाता शामिल हैं। पिछले 12 सालों से ग्रामीण मांग कर रहे हैं। मांग पूरा नहीं होने पर लगातार चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे हैं। जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम कन्हारपुरी पंचायत में ग्राम कोल्दा शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें