फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महासमुंद में धान खरीदी से पहले हड़ताल का संकट, सहकारी कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगें

राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत की घोषणा की गई है। लेकिन इसी बीच महासमुंद में सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी और ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। ठीक समय पर जब धान की खरीदी में गिनती के दिन बचे है, कर्मचारियों के इस आंदोलन से आगामी खरीदी व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। महासमुंद में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में संभाग के सहकारी समिति के कर्मचारी और ऑपरेटर संघ के सदस्य जुटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी 4 मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें