महासमुंद में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों और ऑपरेटरों का अर्धनग्न प्रदर्शन।शहर के लोहिया चौक धरना स्थल में कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन। हड़ताल के 14वें दिन कर्मचारियों ने कुर्ता उतारकर आवाज बुलंद की। 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने जमकर नारेबाजी की। 2024-25 और 25-26 में समितियों को सुखत का भुगतान करने, प्रत्येक समितियों को एमपी शासन की तरह 3 लाख का अनुदान, राशन दुकान में 3 प्रतिशत का सुखत और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 12 माह का वेतन भुगतान करने कर रहे प्रदर्शन।