11 सितंबर को महासमुंद के बेमचा कापा नहर में मिले लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने घटना के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। मामले में एएसपी प्रतिभा पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि, मृतक की पहचान पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई, जिसकी हत्या के बाद पहचान छुपाने चेहरा बिगाड़ा गया था। साथ ही प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था। शव के पीएम रिपोर्ट के बाद जब कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि, मृतक पिलेश्वर साहू का बेमचा निवासी देवकी बघेल के घर आना जाना था और उसके साथ लंबे समय से अवैध संबंध भी था। मृतक महिला के घर में घरेलू कार्यों में भी हस्तक्षेप किया करता था। इस आधार पर पुलिस ने महिला और उसके बेटों से पूछताछ की तो पता चला कि, 9 सितंबर की रात्रि मृतक पिलेश्वर साहू आरोपियों के घर में आकर वाद विवाद कर रहा था, तभी आरोपी देवकी बघेल और उसका बेटा सुरेश बघेल ने उसे रस्सी से खाट पर बांध दिया। दोनो ने मिलकर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मृतक का पहले गला रेता और अवाज न करे इसलिए मुंह में कपड़ा डाल दिया। आरोपी महिला देवकी ने घर में रखे पेचकस से उसके ऑख में वार किया और सुरेश ने मृतक के गुप्तांग को काट दिया। दोनो ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे में मुरूम का ढेला पटक कर चेहरा को विकृत कर दिया। हत्या के बाद मृतक के शव को घसीटते ले जाकर घर के पास नहर में फेंक दिया और उसके कपड़ा व मोबाईल को नहर में बहा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की हत्या में प्रयुक्त 01 नग चाकु, रस्सी, पेचकस एवं आरोपियों के द्वारा घटना के दौरान पहना हुआ कपडा जिसमें मृतक का रक्त लगा हुआ को जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है