विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज महासमुंद में सर्व हिन्दू समाज द्वारा पूर्व ASP शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, सर्व हिन्दू समाज और शहरवासियों ने शहीद आकाश राव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए पलों को साझा कर उन्हें याद किया। इस रक्तदान शिविर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक दिव्यांग युवक ने भी रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया।