कोरबा में एसईसीएल की दीपका खदान के विस्तार को लेकर ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आज सुबह अचानक तेज़ी पकड़ गई जब प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ खदान प्रबंधन की टीम हरदी बाजार पहुंची। यहां सरकारी भवनों की नापजोख का कार्य बलपूर्वक शुरू कर दिया गया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है।