फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में गुंडों की बस्ती में निकाला जुलूस, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

कोरबा की संजय नगर बस्ती में मारपीट और दहशत फैलाने वाले गुंडों को सबक सिखाने के लिए कोतवाली पुलिस ने इसी बस्ती में जुलूस निकालकर संदेश दिया कि इस प्रकार के कारनामे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जुलूस में चल रहे बदमाश नारे लगा रहे थे- गुंडागर्दी करना पाप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराएं लगाकर अपराध पंजीबद किया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है। पहले इसी बस्ती में अपनी धमक दिखाने के लिए युवक से मारपीट की उसे धमकाया चमकाया। विनोद कश्यप पीड़ित पक्ष जब पुलिस के पास पहुंचा और गांव उल्टा पड़ गया तो गुंडागर्दी करने वाले अपने ही किया के लिए इस अंदाज में क्षमा मांगते नजर आए। कारण यह था कि की कोतवाली पुलिस ने गुंडों की रैली उन्हें के इलाके में निकाल दी। खबर के अनुसार मामूली सी बात को लेकर आरोपी गोलू और विजय ने बस्ती में ही रहने वाले युवक विनय कश्यप की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार,किया। इस प्रकार की कार्रवाई से भी अलग जाकर गुंडा बदमाशों को सबक सिखाना जरूरी हो गया था इसलिए पहले की तरह इस बार भी मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए बदमाशों का जुलूस उनके क्षेत्र से निकल गया। आसपास के लोगों ने इस नजारे को दिखा ताकि उनके बीच से बदमाशों का खौफ खत्म हो। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि गुंडो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर कई प्रकार से काम किया जा रहा है। पुलिस की कोशिश अपरांत के साथ-साथ आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हो रही है। पुलिस ऐसी किसी भी करतूत को बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है जिससे कि किसी भी क्षेत्र और वहां पर रहने वाले लोगों के बीच गलत संदेश जाएं। लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके इलाके में कोई भी तत्व अपने आप को असाधारण दिखने का प्रयास करता है तो उसके बारे में जरुर सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें