फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दंतैल हाथी के आतंक का वीडियो: कोरबा में धान खरीदी केंद्र पर पहुंचा, डर गए कर्मचारी, मची अफरा-तफरी

Thu, 15 Jan 2026 12:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दंतैल हाथी अचानक वहां पहुंच गया। हाथी के अचानक आगमन से केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हाथी के आक्रामक होने की आशंका के चलते किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति को संभाला गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के आते ही धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी धान को सुरक्षित करने के प्रयास में हाथी को खदेड़ते भी नजर आए। हाथी कभी धान के ढेर की ओर बढ़ता तो कभी इधर-उधर घूमता रहा, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हाथी पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार हाथियों के झुंड या अकेले दंतैल हाथी धान खरीदी केंद्र और आसपास के गांवों तक पहुंच चुके हैं। हाथी अक्सर केंद्र में घुसकर धान खा जाते हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं, जिससे किसानों और कर्मचारियों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें