फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण विवाद के बाद नया ट्विस्ट: चर्च लीडर महेंद्र बघेल ने की घर वापसी, छत्तीसगढ़ बंद का किया एलान

अनुज कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 04:00 PM IST

कांकेर जिला के बड़े तेवड़ा गांव में एक सप्ताह पहले हुए बवाल के मामले में नया मोड सामने आया है। ग्राम बड़े तेवड़ा गांव के चर्च के लीडर महेंद्र बघेल ने आज घर वापसी की है। महेंद्र बघेल ने ईसाई धर्म से वापसी कांकेर के शीतला मंदिर में किया है। सर्व समाज की उपस्थिति में महेंद्र बघेल ने हिंदू धर्म को फिर से अपनाते हुए पूजा करने के बाद रामायण को अपने हाथों से अंगीकार कर हिन्दू धर्म स्वीकार किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा गांव में ईसाई समुदाय और आदिवासी समाज आमने सामने हो गए थे। बाद में बड़ा बवाल मचा पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। जिसमें कांकेर आई जी, एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। अपने मूल धर्म को अपनाते हुए चर्च के लीडर महेंद्र बघेल ने कुछ लोगों के नाम भी गिनाए। जिन्होंने षडयंत्र करते हुए बवाल जैसे घटनाक्रम को अंजाम दिया। महेंद्र बघेल ने आने वाले दिनों और अन्य लोगों की घर वापसी होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में लगभग 200 लोग धर्मान्तरण कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर सर्व समाज ने आमाबेड़ा में हुए घटना और धर्मान्तरण को लेकर 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है। इसी कड़ी में आज कांकेर शितलामन्दिर परिसर ने सर्व समाज के लोगो ने एक विशाल बैठक रख बंद को सफल बनाने रणनीति बनाया गया। सर्व समाज के लोगो ने बताया कि सर्व समाज के लोगो ने कहा कि छत्तीसगढ़ यह स्पष्ट रूप से अवगत कराता है कि प्रदेश में लगातार उत्पन्न हो रही सामाजिक अशांति, जनजातीय आस्था पर आघात तथा संगठित रूप से पैदा किए जा रहे सांस्कृतिक टकराव के विरोध में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें